Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में क्राइम की दो खबरें पढ़ें एक क्लिक में, 1. बंद घर में 1.50 लाख चोरी, 2. महिला से चेन छिनतई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा जोड़ा मंदिर रोड निवासी नवनीत कुमार के घर में देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 1.50 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय घटी जब घर के सदस्य किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे. चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित शिकायत सीतारामडेरा थाने में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

घर के सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की खोज

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद जब परिवार के सदस्यों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें तीन अज्ञात युवकों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं. सीसीटीवी फुटेज में चोरों को घर के अंदर अलग-अलग कमरों में तलाशी लेते देखा जा सकता है. परिवार की ओर से यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

भालूबासा में दिन दहाड़े महिला से चेन छिनतई

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित रवि मेडिकल के समीप बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे एक महिला से सोने की चेन की छिनतई की घटना को अंजाम देकर एक बाइक सवार बदमाश फरार हो गया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बारीडीह के आदर्शनगर बी ब्लॉक, टीओपी मैदान के पास की रहने वाली पूजा कुमारी नामक महिला किसी कार्यवश पैदल ही रवि मेडिकल की ओर आई थीं. वापस लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार करने लगीं. उसी दौरान एक बाइक सवार युवक तेजी से आया और उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लेकर फरार हो गया.

पूजा कुमारी ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ ही नहीं पाईं. जब तक वह कुछ कहतीं, आरोपी बाइक लेकर आंखों से ओझल हो चुका था. इस घटना के बाद वह घबराई हुई स्थिति में सीतारामडेरा थाना पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले से रेकी की थी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया. घटनास्थल के आस-पास स्थित एक दुकान से फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार को जाते हुए देखा गया है, जिसकी पहचान की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें