WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने की छठ घाटों की साफ-सफाई, सदस्यों ने किया श्रमदान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों का उत्साह अपने चरम पर है। महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गुरुवार को शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में बाबूडीह स्थित झरना घाट, बारा घाट, लाल भट्ठा एवं भुइयांडीह में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोक समर्पण के सदस्यों ने घाट पर झाडू लगाकर कुड़ा-करकट साफ किया। इस दौरान घाट जाने वाले रास्ते एवं नदी के किनारे वाले भाग की व्यापक सफाई की गई।

इस मौके पर लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, सुभाष मुखी, दीपक सिंह, प्रदीप दूबे, अमृत सिंह, रितेश दत्ता के अलावे भाजपा सीतारामडेरा मंडल के महामंत्री मृत्युंजय यादव, जिला मंत्री मिथिलेश साव, जयराज रजक, लोहा यादव, धनराज गुप्ता, प्रकाश ठाकुर, संतोष साव, कुलदीप साव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर