फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शहर के सामाजिक कार्यो में लगातार अपने भूमिका निभाने वाले संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड संरक्षक व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण कल्याण संगठन की स्टेट डिप्यूटी डायरेक्टर, जमशेदपुर, झारखंड, की रानी गुप्ता समाज सेवा में एक अलग पहचान बना चुकी है। महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार समाज से जुड़े कार्य से वह सीधे नाता रखती है। सोमवार को रानी गुप्ता के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सोनारी स्थित आदर्श नगर पहुंचा।

जहां बीते तीन साल में दो बार नेशनल व दो बार रीजनल खेल कर जमशेदपुर व झारखंड का नाम रोशन करने वाले पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी को उनके आवास में सम्मानित किया। मौके पर रानी गुप्ता के साथ लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह, प्रतिभा बेरी व अन्य शामिल रहीं।

सभी ने बीते दिनों रांची में विमेंस स्पोर्ट्स मॉडल में दूसरे स्थान प्राप्त कर सिल्वर पर कब्जा करने वाली श्रेया अधरजी को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान बढ़ाया। साथ ही संस्था की महिलाओ ने बधाई देते हुए खिलाड़ी का हौसला अफजाई की। वहीं आगे भी बेहतर खेलने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी ने जोर शोर से हिफ़ हिफ़ हुर्रे का नारा भी लगाया। रानी गुप्ता ने कहा शहर की बेटियां आज किसी से भी कम नहीं है।

राज्य व देश मे बेटियां हर रूप में आगे बड़ रहीं है। उन्होंने कहा शहर की बेटी श्रेया अधरजी इसी प्रकार जमशेदपुर व झारखंड का नाम रोशन करें, टीम की ओर से यही शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी श्रेया को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया था। संस्था की टीम इसी प्रकार शहर की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे भी प्रोत्साहित करती रहेगी।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version