WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी के व्यापारी दहशत में एवं सोनारी पुलिस मोनी बाबा, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सोनारी थाना क्षेत्र व्यापारी और आमजन डरे सहमे से रहने लगे हैं. बीते दो सालों से,झारखंड जमशेदपुर का सबसे स्वच्छ सुरक्षित एवं खुशहाल थाना क्षेत्र हुआ करता था. सोनारी पर ना जाने क्यों और किसके शय पर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. आज पुनः दिनदहाड़े सोनारी के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में वर्धमान ज्वेलरी दुकान पर पांच छह के क्रम में अपराधियों में मिलकर बेख़ौफ़ होकर बंदूक के नोक पर डकैती की.

इलाके में रहने वाले वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सोनारी की विधी व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज से कुछ ही महीने पहले उसी दुकान के बगल में सुमित ज्वेलरी में भी चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुई थी. साथ ही साथ सांसद चुनाव से पहले भी सोनारी के भीड़ भाड़ वाले इलाके एम पी ज्वेलर्स में भी दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. जनता एवं व्यापारीगण काफी डरे हुए प्रशासन के रवैया से हताश हो चुके हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

समझ में नहीं आता जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर के सांसद एवं विधायक इस तरह के वारदात होने के बाद भी मौन क्यों है, किसके इशारे पर अपराधी इतने बेलगाम और बेख़ौफ़ होकर कार्य कर रहे हैं. सोनारी की जनता प्रशासन से अविलंब थाना प्रभारी सहित सोनारी थाना पुलिस को बर्खास्त एवं किसी निडर अधिकारी को सोनारी थाने का पदभार देने का प्रयत्न करें, ताकि सोनारी पुनः शांत एवं सुरक्षित बन सके, ताकि आम जनता एवं व्यापारीगण भय मुक्त होकर जिंदगी बसर कर सके.

उन्होंने कहा कि अभी सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारी ना पेट्रोलिंग ना गस्ती करते हैं, बल्कि ,इसका घर बन रहा है, किसका इटा गिट्टी गिरा हुआ है और अवैध वसूली करते हैं. नशाखोरी, जबरन अतिक्रमण, गुंडे,दबंगई लोगों पर सोनारी प्रशासन का कोई खौफ है ही नहीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर