फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पी. एम. श्री. उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में सोमवार को “विशेष अभिभावक – शिक्षक बैठक ” का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक, शिक्षक तथा विद्यार्थी सम्मिलित हुए। चन्दन, टीका, स्वागत गान तथा नृत्य के साथ अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विद्यालय के प्रचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा उन्हें समबोधित करते हुए पाठचर्या, परीक्षा और प्रतिदिन हो रहे क्रियाकलापों से अवगत कराया। अभिभावकों ने अपनी बातों को बड़ी सरलता से रखा तथा शिक्षको ने उनके प्रश्नों का कुशलता पूर्वक उत्तर दिया।
प्राचार्य ने विद्यालय प्रबंधन समिति के 04 सदस्यों, 18 विशिष्ट अभिभावकों 09 शिक्षकों को अंग वस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 19 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। यह बैठक विद्यालय और घर के बीच मजबूत सम्बन्ध स्थापित करती है जो कि एक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन सुनिश्चित करता है।
