फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम मध्य विद्यालय में “चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस ” प्रोग्राम के तहत बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा एवं समानता का अधिकार के बारे में बताते हुए भेदभाव, उपेक्षा- दुर्व्यवहार, शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार के बारे में बताया.
दर्शिता एवं सिमर ने बाल विवाह एवं बाल श्रम के बारे में विस्तार से बताया. प्रोग्राम के अंत में सभी बच्चों के बीच फल, बिस्किट, जूस, चॉकलेट, कप केक इत्यादि का वितरण किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका सीएच निशा वाणी, नीतू सिंह, दर्शिता उदानी, सिमर कौर, हेमा इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही.
