WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Student Attack : डिमना मध्य विद्यालय में 8वीं के छात्र पर सहपाठियों ने किया हमला, बेल्ट-कड़ा और डंडे से मारकर किया घायल, सुबह में एमएनपीएस के बाहर छात्रों के बीच हुई थी चाकूबाजी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मध्य विद्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा को उसके ही सहपाठियों ने स्कूल परिसर में बेल्ट, कड़ा और डंडे से पीट दिया. इस घटना में रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय प्रभारी प्राचार्या रीता देवी सहित तीन से चार शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे, लेकिन किसी ने न तो पुलिस को सूचित किया और न ही परिजनों को. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से ही छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया. घायल छात्र की मां संगीता मुंडा ने बताया कि रौनक के सिर के पीछे बेल्ट के बक्कल और कड़े से चोट पहुंचाई गई. स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की वारदात बेहद शर्मनाक है. शिक्षकों की नैतिकता मर चुकी है, जो छात्रों की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे. न किसी ने पुलिस को सूचना दी और न अभिभावकों को. उन्होंने कहा कि युवा जदयू गुरुवार को विद्यालय जाकर दोषी छात्रों और शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर