फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सिखों के आस्था के पवित्र स्थल धन धन शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहेब के नए प्रधान सुखविंदर सिंह मिट्ठू ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. यह टीम का कार्यकाल 2026 से 2029 तक का होगा. पिछले दिनों स्थानीय संगत ने सर्वसम्मति से मीत प्रधान की भूमिका निभा रहे सुखविंदर सिंह को प्रधान चुना गया था.
बहरहाल, पुरानी टीम में आंशिक फेरबदल करते हुए टीम रन करेगी. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी इस बार गुरविंदर सिंह को दी गई है. गुरदीप सिंह लाडी को मीत प्रधान बनाया गया है. नई कमेटी की घोषणा होने के बाद सभी ने आपसी एकता निभाते हुए गुरु घर की सेवा निरंतर जारी रखने पर बल दिया है.
नई कमेटी पर एक नजर
चेयरमैन – सरदार रंजीत सिंह ओमीट, प्रधान – सुखविंदर सिंह मिठू, महासचिव – अविनाश सिंह खालसा, मीत प्रधान – गुरदीप सिंह लाडी, कैशियर– गुरविंदर सिंह (गुरु फर्नीचर) सह-कोषाध्यक्ष -अमरजीत सिंह मठारु व अमरजीत सिंह भंगू, सलाहकार – गुरदीप सिंह, कमलजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह सियाली, सरबजीत सिंह, सतिंदर सिंह बंटी.
ये रहेंगे सक्रिय सदस्य
मनमीत सिंह, मंदीप सिंह विक्की, हरजीत सिंह मोनू, राजबीर सिंह सोनू, जसबीर सिंह, रजवंत सिंह राना, विक्की, भगत सिंह, हरजीत सिंह बबलू, जसवंत सिंह कंबोज, कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, गुरमीत सिंह विक्की, दविंदर सिंह, मनवीर सिंह लाडी, राजासिंह, अमरजीत सिंह धंजल आदि.
