Jamshedpur : सन्नी सिंह ने रामदासभट्ठा में वितरित किये पेंशन प्रमाण पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने बुधवार को 10 महिलाओं और पुरुषों के बीच वृद्धा पेंशन वितरित किया। उन्होंने पांच महिलाओं (50 से 59 वर्ष) को पेंशन का प्रमाण पत्र दिया।

यह कार्यक्रम रामदासभट्ठा में स्वर्गीय संजय सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। सन्नी सिंह ने कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए जो योजनाएं चला रही हैं, अगर उन्हें उन योजनाओं को समझने में कोई दिक्कत हो तो वो उनसे संपर्क साध सकती हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर राहुल गुप्ता, किट्टू सिंह, प्रवीण ठाकुर, आशीष, बिच्छा राव, विक्रम, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें