फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टाटा वर्कर्स यूनियन में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 2025 के सालाना बोनस की घोषणा की। टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 फीसदी बोनस दिया जाएगा।
टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में कुल 28 कर्मचारी कार्यरत है। उनके बीच 12.47 लाख रुपए का वितरण किया जाएगा। यूनियन कर्मचारियों को बोनस अधिकतम 61,885.83 और न्यूनतम 40,373.49 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। यह राशि 5 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में चली जाएजी।
टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारियों ने अपने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महासचिव सतीश कुमार सिंह के साथ साथ यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बेहतर बोनस के लिए धन्यवाद दिया। 2024 में भी टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस दिया गया था।