WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिक्षकों को छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए : डॉ जूही, डीबीएमएस कॉलेज में साइंस क्लब ने मनाया विज्ञान दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के साइंस क्लब द्वारा शनिवार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी.रमण द्वारा रमन प्रभाव की खोज को सम्मानित करने के लिए किया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.

इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न ज्ञान वर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया. डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से सीवी रमण के जीवनी एवं उपलब्धियों को दिखाया गया. विज्ञान आधारित हिंदी कविता राजा एवं तनिष्का और अंग्रेजी कविता रश्मि एवं अरुंधती ने प्रस्तुत की. विज्ञान नाटक – जब गूगल बन जाए गुरु भी प्रस्तुत किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाते हुए छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कॉलेज की प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में विज्ञान की अहम् भूमिका है और भावी शिक्षकों को छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए. उन्होंने वैज्ञानिक चेतना की आवश्कता पर जोर दिया. उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने अपने संभाषण में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी के साथ विकसित भारत बन रहा है. सूचना और प्रौधौगिकी का विकास एक नए भारत का निर्माण करेगा.

कार्यक्रम का संचालन अमृता और मनप्रीत ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रत्येक्षा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा भारती एवं अमृता चौधरी की अहम भूमिका थी. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, सहित सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर