WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नरभेराम स्कूल में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों के हास्यरस से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

SHARE:

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता काले ने किया उदघाटन, बोले – ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को मिलती है साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. शनिवार शाम के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले थे. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

काले ने कहा कि सुरभि के प्रणेता, जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोविंद दोदराजका विगत 26 वर्षों से निरंतर इस काव्य परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं. होली के पूर्व आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का अनुपम उत्सव बन चुका है, जिसमें देश के अनेक दिग्गज कवि अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं.

आज मंच पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही. अन्य आमंत्रित कवियों में ‘नेताजी लपेटे में’ कार्यक्रम से प्रसिद्ध डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा एवं शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्यरस से परिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यप्रेमी श्रोताओं ने मुक्त कंठ से आनंद लिया और अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए गोविंद दोदराजका के प्रति आभार व्यक्त किया. काले ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर