WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विंटेज कार बाइक को देख रोमांचित हुए शहरवासी, सभी ने कहा वाह क्या बात है.., देखें – Video

SHARE:

  • 1920 से 1985 की एतिहासिक कार और बाइक को देखने के लिए उमड़ी भीड़
  • तस्वीरों में आप भी करें प्रदर्शनी में लगी कार व बाइक का दीदार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आज गोपाल मैदान में अलग ही नजारा था. एक से बढ़ कर एक मॉडल की चमचमाती कार और बाइकों के मेला को देखने के लिए उमड़ी भीड़, जिनके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी वाह क्या बात है. टाटा स्टील के सहयोग से जेएन टाटा की जयंती और संस्थापक दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का यह तीसरा संस्करण (3rd Edition) है. पहले दिन गाड़ियां प्रदर्शित की गई. गोपाल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी समारोह में 150 से अधिक गाड़ियां अपने गौरवशाली इतिहास और वर्तमान को प्रदर्शित कर रही थी. लोगों को एक अलग ही रोमांचकारी यात्रा में लेकर गई. 100 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी कार व बाइक की सवारी की और खूब सेल्फी ली. पहले दिन विंटेज कारों और बाइक को गोपाल मैदान में दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित किया गया. 25 फरवरी को मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा कार एवं बाइक का निरीक्षण किया जाएगा और सुबह 8:30 बजे रैली को औपचारिक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

इस साल की रैली की खास थीम
1977 के मॉडल पेजोट 305 स्टेशन वैगन के ऑनर ने बताया कि उनके पास कई साल पुरानी कार है. इसका साल में एक बार मेंटेनेंस करना होता है और भारत में जहां भी प्रदर्शनी लगती है, वह इस कार को लेकर जाते हैं. वहीं, टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी फ्लैग-ऑफ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. पुरस्कार वितरण समारोह यूनाइटेड क्लब में रविवार दिन के 11:30 बजे से होगा. टाटा स्टील द्वारा संस्थापक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे शो के दौरान प्रतिभागी संबंधित वाहनों से मेल खाते हुए परिधान भी पहनेंगे. इस साल की रैली की थीम ‘रेट्रो राइड्स एंड मॉडर्न वाइब्स’ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देखें वीडियो

यहां-यहां से गुजरेगी रैली
यह कार्यक्रम देश के पूर्वी हिस्से में एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बन गया है. रैली के इस संस्करण में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले 100 से अधिक लोग भाग लेते हैं. लगभग 70 विंटेज और क्लासिक कारें और 100 बाइक प्रदर्शित की जाएंगी. रैली में साल 1920 से लेकर 1985 तक की विंटेज और क्लासिक कारें व बाइक हिस्सा ले रही हैं. रैली शहर के प्रमुख स्थलों जैसे रीगल सर्कल, भरूचा मेंशन, केएस लिंक रोड, मरीन ड्राइव, जुबली पार्क अन्य से गुजरते हुए लगभग 23 किमी की यात्रा तय करेगी और यूनाइटेड क्लब में आकर समाप्त होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर