WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फ्लावर शो देखने गया था परिवार, घर में हो गई चोरी, साकची थाना इलाके की घटना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची थाना कअंतर्गत गंडक रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल4/108 में मंगलवार देर शाम चोरी की घटना सामने आई है। क्वार्टर निवासी प्रकाश शर्मा के घर चोरों ने पीछे के रास्ते से घुसकर नकद और गहनों की चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया। प्रकाश शर्मा टाटा स्टील से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे अपने परिवार के साथ बिष्टुपुर स्थित फ्लावर शो देखने गए थे। करीब 7.30 बजे जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा टूटा हुआ है। यह देख परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने घर में रखे अलमीरा को तोड़कर 35 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की है। बुधवार को प्रकाश शर्मा ने साकची थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर