Jamshedpur : समाजसेवी मानिक मल्लिक की पहल पर स्व. बनमाली सरदार के परिवार को मिला सहयोग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह झारखंड बस्ती में कुछ दिन पूर्व स्वर्गीय बनमाली सरदार के निधन के बाद आज उनके परिजनों से मिलने जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को कच्चा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

पूर्णिमा मलिक ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाज को एकजुट होकर जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस पहल में मानिक मल्लिक की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में विष्णु सोनकर, राकेश दास, मोनी और राजा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें