Jamshedpur : जुगसलाई में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने 20-25 साथियों को बुलाकर मचाया बवाल, क्यूआरटी को संभालना पड़ा मोर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जुगसलाई थाना अंतर्गत नया बाजार फिरंगी चौक के पास मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने युवती से छेड़खानी का विरोध कर दिया। इस विरोध के बाद छेड़खानी करने वाले युवक अपने साथ 20-25 साथियों को लेकर फिरंगी चौक पहुंच गया, जिससे बाद फिरंगी चौक पर बवाल मच गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर क्यूआरटी की टुकड़ी तैनात कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है। वहीं युवती ने थाने में लिखित देकर मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार युवक और युवती गद्दी मोहल्ला के रहने वाले हैं। युवती मंगलवार शाम ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान फिरंगी चौक के पास युवक ने उसे रोका जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी शुरु हो गई। युवक ने युवती की पिटाई भी की। यह सब देख पास ही खड़े युवकों ने इसका विरोध किया और मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद युवक अपने बस्ती से अन्य युवकों को लेकर नया बाजार पहुंच गया और विरोध करने वाले युवकों की पिटाई करने के उद्देश्य से ढूंढने लगा।

स्थानीय लोगों ने सभी को खदेड़कर भगाया। थोड़ी देर बाद युवक फिर बस्ती में आ गए जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाहरी युवकों द्वारा उनके बस्ती में घुसकर मारपीट करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। फिलहाल पुलिस ने क्यूआरटी तैनात कर दी है और हर पल की खबर रखी जा रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें