WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी

SHARE:

नशाखुरानी गिरोह के कारण मानगो में अपराध बेकाबू : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 के जय गुरु नगर में बीती रात बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए घर में रखे सारे पीतल के बर्तन के साथ-साथ अलमीरा में रखा हुआ मंगलसूत्र और कान की बाली चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रु है उसे लेकर रफू चक्कर हो गए हैं। मकान मालिक रांची में रहते हैं। बंद पड़े घर का देखभाल मकान मालिक की बेटी सुनीता दत्ता करती है। सुनीता दत्ता का बेटा सौरभ आज कॉलेज से लौटते वक्त घर देखने गया, तो पाया कि घर दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर घर में रखा अलमीरा तोड़ दिया, जिसमें मंगलसूत्र और कान की बाली थी। उसे लेकर चले गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सारा सामान तीतर बितर करने के साथ बॉक्स पलंग में रखा हुआ पीतल के सारे बर्तन भी चोरी कर ले गए हैं। चोरी की सूचना सुनीता दत्ता ने भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। घटनास्थल में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूरा मानगो नशा खुरानी गिरोह के कब्जे में है। डेली लाटरी के साथ साथ ब्राउन शुगर का होलसेल मंडी पुरा मानगो बना हुआ है, जिससे अपराध बेकाबू हो गया है। घनी आबादी के बीच में दरवाजा तोड़कर चोरी करना अपराधियों को बढ़े मनोबल को दर्शाता है। विकास सिंह ने स्थानीय थानेदार को फोन कर बताया कि मोहल्ले में अनेकों मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस अगर मामले की गंभीरता समझेगी तो चोर आसानी से पकड़ में आ जाएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर