Jamshedpur : चोरों ने पुलिस की नाक में किया दम, बिरसानगर में नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर एरिया में चोरी की घटना हो रही है और चोरों का आतंक है. पहले टेल्को, गोविंदपुर, मानगो में चोरी हुई. अब बिरसानगर में भी चोरी हो गयी है. इससे पुलिस की नाक में दम हो गया है.

जानकारी के अनुसार बिरसानगर थानांतर्गत मोहरदा स्थित माया हेरिटेज के ड्यूप्लेक्स नंबर 57 के रहने वाले रोहित कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी के गहने, कपड़े और करीब 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चोरी करने वाले नकाबपोश चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. रोहित कुमार टाटा स्टीलकर्मी है. उनके ड्यूप्लेक्स को उन्होंने किराया पर दिया था. इसमें दो कमरे में उन्होंने अपना सामान रखकर ताला बंद कर दिया था. शनिवार की सुबह ही किरायेदारों ने कमरा खाली कर दिया. उसके बाद चाभी उन्हें दे दिया.

रविवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ ड्यूप्लेक्स पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने ग्रिल का ताला काट दिया है. उसके बाद सेंटर लॉक भी काट दिया गया है. चोरों ने बंद कमरे में रखे अलमारी तोड़ कर चांदी के गहने, 10 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े की चोरी कर ली है. पुलिस जांच कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें