बंगाल में पूर्व की टीएमसी सरकार द्वारा बनाये अवैध गुंडा टैक्स को रोकने की मांग हुई तेज, नई भाजपा सरकार से लगाई उम्मीद – शीरे 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड-बंगाल बॉर्डर के झाड़ग्राम के निठुरा चेक पोस्ट पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिया गया है. इससे ट्रांस्पोर्टरों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. इससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है. लिहाजा, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने तय किया है कि वे लोग 15 मई शुक्रवार को धरना देंगे. मानगो के ट्रांसपोर्ट नगर में यह मीटिंग हुई थी, जिसमें इसको लेकर तय किया गया कि वे लोग धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज करेंगे. पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी.

ट्रांस्पोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह शीरे ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गाड़ियों से एडिशनल टैक्स सालाना 11 हजार रुपये लिया जा रहा है. बंगाल सरकार मैकेनिकल टैक्स 12 सौ मासिक, गाड़ी काटा के नाम से 260 रुपये प्रति गाड़ी, प्रति ट्रिप और ऊपर से तीन से पांच सौ आरटीओ द्वारा लिया जाता है, जबकि ऐसा पूरे भारत में कहीं नहीं होता. उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियां ऑल इंडिया परमिट पर चलती हैं, जिसका शुल्क वाहन मालिक पहले ही जमा कर देते हैं.

संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के दौरान कथित रूप से वसूले जा रहे “गुंडा टैक्स” एवं अन्य अतिरिक्त टैक्स को पूर्णतः बंद किया जाए. संगठन ने कहा कि नई बीजेपी सरकार से उन्हें सकारात्मक उम्मीद है, जमशेदपुर सहित अन्य राज्यों बंगाल ओडिशा बिहार के ट्रक एवं ट्रेलर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं. मुख्य रूप से जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा सभी गाड़ी मालिक, जो बंगाल होकर जाते हैं, वह भी धरना का हिस्सा बनेंगे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version