WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दो दिवसीय स्व. समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, ऑयो घाट क्लब को हराकर शांति बॉयज क्लब बना चैंपियन, एक लाख मिला इनाम

SHARE:

जमशेदपुर।

बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में बीवाईडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित 15 व 16 जुलाई को खेले गए दो दिवसीय स्वर्गीय समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार की संध्या हुआ. इस टूर्नामेंट में साकची के शांति बॉयज क्लब ने 1-0 से ऑयो घाट क्लब को हराकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया, जिसमें गौरव मुखी ने गोल दागकर अपनी टीम शांति बॉयज क्लब को विजेता बनाया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ निर्मला मौके पर मौजूद थीं. उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता शांति बॉयज क्लब को इनाम राशि नगद 1 लाख रुपए के साथ-साथ ट्रॉफी भी प्रदान किया. साथ ही उन्होंने दूसरा पुरस्कार ऑयो घाट क्लब को नगद 70 हजार रुपए व ट्रॉफी के अलावा तीसरे और चौथे टीम को नगद 20 हजार रुपए के साथ साथ टॉफी भी प्रदान किया.

इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था. साथ ही पूरे खेल के दौरान सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी गुरमीत मुखी और बेस्ट गोलकीपर गौरव दंडपात को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में शांति बॉयज क्लब की जीत से खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है. मौके पर टीम के मैनेजर शंकर मुखी ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत ने रंग लाया है और उन्हीं की बदौलत तीन टूर्नामेंट में चैंपियन बनी. जीती गई नगद पुरस्कार राशि को टीम को और आगे ले जाने के लिए खर्च किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी राज्य के बाहर जाकर अपना परचम लहरा सके. उन्होंने इस जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ अपनी शुभकामनाएं भी दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर