WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह में नाबालिग लड़की का शादी की नियत से अपहरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 4 से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. घटना 3 मई की बताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने चार दिन बाद, 7 मई को उलीडीह थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो बालीगुमा में बन रहे सड़क को आठ इंच बदले मात्र दो इंच ढाला, लोगों ने जमकर काटा बवाल, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोप बालीगुमा निवासी बंटी शर्मा पर लगा है. परिजनों के मुताबिक, 3 मई की दोपहर करीब 3 बजे लड़की घर से अचानक लापता हो गई. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश में जुट गए. पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की को बंटी शर्मा के साथ देखा गया था.

मामले की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी व नाबालिग लड़की का सुराग लगाने की कोशिश में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी बंटी शर्मा के घर पर भी छापेमारी की है, हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर