WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित जिला स्तरीय गोष्ठी शुक्रवार को

SHARE:

झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय मुख्यवक्ता के रूप में होंगे शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे. यह गोष्ठी दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें संविधान की ऐतिहासिक यात्रा, इसकी प्रासंगिकता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा. गोष्ठी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भारतीय संविधान, जिसे श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित किया गया था. देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है. इस वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा “संविधान गौरव अभियान” चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य संविधान के मूल्यों को आम जनमानस तक पहुंचाना और उनके महत्व को समझाना है.

गोष्ठी की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए ओझा ने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने जमशेदपुर महानगर के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर