फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावा प्रभारी राकेश तिवारी एवं प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एल बी सिंह ने शनिवार को रांची पहुंचकर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव को आलाकमान द्वारा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया, बधाई दी. साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. चूंकि महतो रांची में उपस्थित नहीं थे.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा महानगर महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष बनी नीलू मछुआ, स्वागत, 27 जिलों में नई अध्यक्ष बनाई गई, अंदर देखें लिस्ट

उन्हें आलाकमान ने दिल्ली आज सुबह बुला लिया है. तिवारी ने बताया की आगामी 20 अगस्त को केशव महतो कमलेश का रांची में आगमन होगा. जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. तिवारी ने डॉक्टर रामेश्वर उरांव के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला एवं कोल्हान के सन्दर्भ मे विस्तृत जानकारी दी।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version