फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित मेडिकल बस्ती मे निवास करने वाले टाटा मुख्य अस्पताल के सफाई कर्मी इन दिनों डर के साये मे जी रहे हैं। इनके वर्षो पुराने फ्लैट की स्थिति जर्जर हो चुकी है और बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है.

गुरुवार को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने इलाके का दौरा किया। साथ ही यहाँ के निवासियों से समस्याओं कों भी जाना। बता दें यहाँ वैसे परिवार निवास करते हैं, जो शहर के सबसे बड़े निजी अस्पताल टाटा मुख्य अस्पताल की सफाई करते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी इन लोगों ने लगातार टाटा मुख्य अस्पताल में अपनी सेवा दी है, लेकिन इनका अपना आशियाना कब गिर जायेगा, इन्हे नहीं पता।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा की जो स्वछता मे अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं। आज टाटा कंपनी प्रबंधन के उदासीनता के कारण वह स्वछता के सिपाही डर के साये में जी रहे हैं। उन्होने कहा की इस मामले को वो उच्च स्तर पर पहुंचाएंगे। उन्होने कहा की इसी क्षेत्र से विधायक बन्ना गुप्ता आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी है लेकिन बावजूद उन्ही के इलाके के लोगों का ये हाल है जो सस्पष्ट दर्शाता है, की मंत्री बन्ना गुप्ता केवल वोट पाने हेतु इनसे लगातार झूठे वादे करते हैं। इन्होने कहा की कंपनी प्रबंधन से मुलाक़ात कर वें इन बिल्डिंग कों दुरुस्त करने की मांग उठाएंगे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version