• धार्मिक आयोजन से बढ़ेगा सामाजिक भाईचारा और श्रद्धालुओं की आस्था

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर के खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर कमेटी के संरक्षक मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष भी जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. 11 जून को स्नान पूर्णिमा के अवसर पर 108 कलश यात्रा की शुरुआत होगी, जो खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से गोलपहाड़ी स्थित शिव मंदिर तक जाएगी. उन्होंने सभी माता-बहनों से विशेष अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कलश यात्रा में भाग लें ताकि यह धार्मिक आयोजन सफल हो सके. यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और भक्तों का काफिला भजन-कीर्तन के साथ आगे बढ़ेगा. यह आयोजन न केवल मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बनाएगा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भाजपा ने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों पर आयोजित की कार्यशाला

कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

मुनमुन चक्रवर्ती के साथ मंदिर कमेटी के चेयरमेन श्याम सुंदर सॉइन, सचिव टिके मिश्रा, दिलीप, महेश कड़िया, अभिमन्यु पंडित, रेनू शर्मा, पूर्वी दत्ता, मीणा प्रधान, रीना मेहरा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे. बैठक में रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, प्रसाद वितरण, जलपान, मेडिकल सहायता और स्वच्छता व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया ताकि वे बिना किसी असुविधा के आयोजन में हिस्सा ले सकें.

इसे भी पढ़ें : Lucknow : खुशी फॉउण्डेशन व दिशा एजुकेशनल सोसाइटी ने सेवा शिखर सम्मान से महान विभूतियों को नवाजा

जगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए भक्ति एवं उल्लास का पर्व

मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जो हर साल श्रद्धालुओं को एकजुट करती है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस यात्रा में भाग लें और प्रभु के आशीर्वाद को प्राप्त करें. कमेटी ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे समय से पहले पहुंचकर कलश यात्रा को भव्य बनाने में योगदान दें और इस पारंपरिक आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version