Jamshedpur : पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा की जिम्मेदारी बढ़ी, जनजातीय समुदाय को रोजगार से जोड़ने की होगी जवाबदेही : डॉ. पवन

SHARE:

मानगो में एनसीपी पार्टी की बैठक आयोजित, गुवा गोलीकांड का भी उठाया मसला

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनसीपी पार्टी द्वारा मानगो क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानगो नगर निगम क्षेत्र प्रभारी तन्मय सरकार ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सौरव ओझा ने किया। कार्यक्रम में एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी (नगर निकाय ) डॉ पवन पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।

अपने संबोधन में डॉ पवन पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार ने झारखंड गठन के पूर्व से ही वर्षों से लंबित पड़े पेसा कानून को आखिरकार लागू कर दिया है। इसके साथ ही जनजाति समुदाय के संरक्षण और ग्राम सभा को संवैधानिक शक्ति मिलने के लिए जो पहल कई वर्षों पहले कानून बनाकर की गई थी, वह आज साकार हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड राज्य गठन होने के बावजूद भी इसे संवैधानिक चोला ओढ़ाने में 25 वर्ष लग गए, लेकिन इसके साथ ही साथ ग्राम सभा की भी जिम्मेदारी बढ गई है। उन्हें भी इस अधिकार का उपयोग कर जनजाति समुदाय को रोजगार से जोड़ने कि दिशा में काम करने कि आवश्यकता होगी। इससे यदि किसी भी प्रकार से विकास और व्यापार क्षेत्रीय स्तर पर बाधित होगा तो इसकि देखरेख भी ग्राम सभा को करनी होगी।

क्योंकि जनजाति समुदाय के हित में जितने भी कानून बने हैं। उन्हें बनवाने के लिए कितने लोगों ने शहादत स्वीकार की है। आज तक इसकि सही सही गणना होना झारखंड में बाकी है। कल ही गुवा गोली कांड में मारे गए लोगों कि शहादत दिवस बीती है, लेकिन इस गोली कांड में कितने लोग मारे गए वो कौन लोग थे। उन्हें चिन्हित कर उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए तथा उनके परिवार जो हताहत हुए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से सरकारी नौकरियों में समायोजन किया जाना चाहिए। तभी हम सब उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हकदार होंगे।

यह जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है। यदि सरकार इस महत्वपूर्ण कार्य को करने में देर करती है तो फिर झारखंड में एनसीपी पार्टी इसके लिए आंदोलनरत होगी। कार्यक्रम में अनवर हुसैन जितेन्द्र मिश्रा, सौरव ओझा,तेजपाल सिंह टोनी,कन्हैया अग्रवाल, विनोद सिंह, मनोज मलहान, आशुतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें