Jamshedpur : सोनारी में फंदे पर लटका पाया गया महिला का शव, पति फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर 2 एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतिका की पहचान सलोनी मुखी (28) के रूप में की गई है। सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी ने बताया कि सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी गुमसुम रहती थी और पिछले दो साल से अपनी बहन के घर रह रही थी। बीती रात खाना खाने के बाद वह सोने गई थी, लेकिन सुबह उसका शव पंखे से झूलता मिला। घटना के बाद से उसका पति उमंग मुखी फरार है।

सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम रुकवा दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फांसी का मामला लग रहा है। हालांकि, पति के फरार होने के कारण उस पर संदेह गहरा रहा है। पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद से ससुराल वाले भी फरार बताए जा रहे हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें