Jamshedpur: भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मार्च को, सरकार को लिया जायेगा आड़े हाथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को बारीडीह विधानसभा परिसर में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मार्च को करने का निर्णय लिया गया.

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा विधायक सरयू राय के प्रखर मार्गदर्शन में जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहा है. सम्मेलन में जनहित से जुड़े मुद्दों शुद्ध पेयजल, नालों की नियमित सफाई, सर्व सुलभ शिक्षा, युवाओं के रोजगार, महिलाओं सुरक्षा, अपराधिक गतिविधि पर रोक पर अंकुश लगाने हेतु आवाज उठाए जायेंगे. भ्रष्टाचार में सम्मिलित सरकार जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं, फिर भी मंत्री भ्रष्टाचार के कार्यों में लिप्त हैं. विधान सभा में विधायक सरयू राय द्वारा आवाज उठाने पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है. इन मुद्दों को भी सम्मेलन को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विधायक सरयू राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की महत्ता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास से ही 20 करोड़ के कार्य हो चुके हैं। पेयजल के लिए जुस्को गैर लीज क्षेत्र में देने के लिए स्वीकृति दे दी है. जुस्को की बिजली भी घर घर में जल्द ही आ जायेगी.

बैठक में सम्मेलन की तैयारी के लिए जिले की समिति के गठन किया जायेगा एवं सम्मेलन से संबंधित सभी विभागों की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई. सभी मंडलों में सम्मेलन तैयारी समिति बनाने का निर्देश दिया गया.

सम्मेलन की तैयारी में विधानसभा प्रभारी, जिले के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व सम्मेलन सफल होगा.
सम्मेलन में सभी विभागों की जिम्मेवारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है. सभी विभागों के प्रमुख कल से बैठक प्रारंभ कर देंगें. पूरे शहर को झंडे, बैनर, होर्डिंग एवम तोरण द्वार से पाट दिया जाएगा, जिसका निर्णय लिया गया.

बैठक में अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, राजेश कुमार, विकास गुप्ता, मंजू सिंह, अमित शर्मा, प्रकाश कोया, शेषनाथ पाठक, दिनेश्वर कुमार, विजयनारायण, शंकर कर्मकार, सुधीर सिंह, विनोद यादव, दुर्गा राव, कैलाश झा, प्रेम सक्सेना, मनोरंजन सिन्हा, विजय सिंह, प्रेमरंजन घोष, किरण सिंह, काकुली मुखर्जी, धरमचंद पोद्दार, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शमशाद खान, अमर झा, जसवंत भोमा, नवीन कुमार, अनिल प्रकाश ठाकुर, प्रसंजीत सिंह, एस एन मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह इत्यादि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन विजयनगर सिंह ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें