WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को

SHARE:

प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यगण महिलाओं से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए करेंगे प्रोत्साहित

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शनिवार, 10 फरवरी को कदमा के गीतांजलि क्लब कार्यशाला आयोजित करने पर रूपरेखा बनाई गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं कार्यक्रम के संयोजक अनिल मोदी एवं प्रभारी सीमा मुंडा मुख्यरूप से शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त महिला सदस्यगण विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं से मिलकर उन्हें सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक अनिल मोदी ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता बूथ स्तर तक की महिलाओं के बीच जाकर मोदी सरकार के द्वारा मातृशक्ति के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम करेंगे।

बैठक के समापन के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि कार्यशाला के पश्चात हम सभी को मिलकर केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, राजपति देवी, सीमा मुंडा, रीना चौधरी, सीमा जायसवाल, रानी ठाकुर, भारती कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर