Jamshedpur : शिक्षक के नौ साल के बेटे की बीमारी के इलाज को खड़े हुए युवा समाजसेवी रवि, लोगों से भी की मदद के लिए आगे आने की अपील

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के मानगो स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी दंपत्ति कई दिनों से डॉक्टर के चक्कर लगाकर परेशान थे। दरअसल, उनके 9 वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार को मसल डिस्रोफाई है। यह ऐसी समस्या है जिसका इलाज तो संभव है परंतु इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा है। अर्णव के पिता राजीव कुमार शिक्षक हैं। वह अपने पुत्र का इलाज कर पाने में असमर्थ हैं। कई अस्पताल और कई डॉक्टर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक निराशा ही उनके हाथ लगी है। अर्णव कुमार न ही चल पाता है और ना ही स्कूल जा पा रहा है।

इस समस्या के कारण उसके माता-पिता उसे हाथ पकड़ कर चलाते हैं, तब वह चल पाता है। यही कारण है कि उसकी शिक्षा भी नहीं हो पा रही है। वह स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। अर्णव के माता-पिता सहायता की आस लेकर जमशेदपुर के युवा समाजसेवी रवि जायसवाल के पास पहुंचे, जिन्होंने उन्हें आर्थिक मदद की लेकिन इलाज का खर्च इतना है जिसके लिए समाज के और लोगों को भी आगे आना पड़ेगा। “आप उन्हें सहायता करें” ये अपील युवा समाजसेवी रवि जायसवाल ने की है। साथ ही साथ उनका स्कैनर में आप सहायता राशि दे सकते हैं। ये स्कैनर से पैसा अर्णव के माता पिता को जायेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें