बन्ना-बालमुचू ने युवा कांग्रेसियों को दिए टिप्स, कहा- जनता की आवाज बनें 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, सम्मानित अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस प्रदेश कमेटी की प्रभारी नवनीत कौर मुख्य रूप से शामिल हुई.

जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी परविंदर सिंह ने सर्वप्रथम युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेसी नवनीत कौर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जिला युवा कमेटी के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.

साथ ही जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अखिलेश सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, विजय यादव, संजीव रंजन, नीरज सिंह के अलावा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रजनीश सिंह, ज्योतिष यादव, नलिनी सिन्हा, ज्योति मिश्रा, आशीष मुखी, अमर कुमार मिश्रा, कृष्ण प्रसाद ठाकुर, सत्यम सिंह, पोटका युवा अध्यक्ष शुभम झा आदि को बुके एवं शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र तिवारी को शाॅल प्रदान कर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि युवा कांग्रेस को जनता की समस्याओं को लेकर लड़ना होगा. अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना होगा. स्थान देना होगा और पंचायत तक जाना होगा. पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू ने कहा कि कोई भी पद मिलने से आंतरिक खुशी महसूस होती है, लेकिन जब उनके कार्यों का निर्वाह किया जाता है, तो हर कदम पर कांटों का ताज महसूस होता है, लेकिन संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उन कांटों के ताजों पर लगातार आगे बढ़ना पड़ता है. वही नेता स्थापित हो पता है, इसलिए युवा कांग्रेस के नौजवानों को मेहनत करना है, नए लोगों को जोड़ना है, और संगठन का विस्तार लगातार करना है.

प्रदेश युवा अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए हर समय राष्ट्रीय समस्याओं पर नजर रखें, आंदोलन करें. स्थानीय समस्याओं पर नजर रखें और उनके लिए आंदोलन करें. नए लोगों को संगठन में अधिक से अधिक जोड़कर भाईचारा और संगठन को विस्तार करें.

राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस सह झारखंड प्रभारी नवनीत कौर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने को बहुत बड़े अवसर है और आप सभी इसमें आगे बढ़िये, युवा कांग्रेस को मजबूत कीजिए. राहुल गांधी  के हाथों को मजबूत कीजिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूती प्रदान कीजिए. जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी युवा कांग्रेस मजबूती प्रदान करें, यही संदेश मैं पंजाब से यहां पहुंच कर बताने आई हूं. अंत में जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज अहमद ने दिया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version