फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली आवास में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भाजपा संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य की प्रगति, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड भाजपा के सशक्त भविष्य और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं और संगठन को आगे में बड़ने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version