फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को दूरदर्शी, विकासोन्मुख और समावेशी बताते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इसे देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया।

श्री काले ने कहा कि बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, विश्वविद्यालय टाउनशिप तथा प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास की घोषणा कर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई मजबूती दी गई है।

उन्होंने बताया कि एम एस एम ई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे छोटे एवं मध्यम उद्यमों को पूंजी, तरलता और विकास के नए अवसर मिलेंगे तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और नवाचार के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला सिद्ध होगा और झारखंड सहित पूरे देश को दीर्घकालीन लाभ प्रदान करेगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version