फतेह लाइव, रिपोर्टर.
चुनाव से पूर्व एक ही जिले में 3 साल के पदस्थापित निरीक्षक और अवर निरीक्षकों का पदस्थापन कर दिया गया है। पहले चरण में कुल 10 निरीक्षक और 54 अवर निरीक्षकों का पदस्थापन किया गया है। इसमें से कुल दो निरीक्षक और सात अवर निरीक्षकों को जमशेदपुर भेजा गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : पोटका में बिजली मिस्त्री की मौ*त के बाद शव के साथ प्रदर्शन
जारी सर्कुलर के अनुसार सीटीसी मुसाबनी से निरीक्षक मनोज कुमार और गढ़वा से निरीक्षक चंदन कुमार को जमशेदपुर भेजा गया है वहीं रांची से अवर निरीक्षक संतोष कुमार प्रसाद, झारखंड जैगुआर से शिवम राज, पवन कुमार, अमित कुमार, धीरज कुमार मिश्रा, आनंद कुमार और लातेहार से परिचारी संतोष कुमार को जमशेदपुर भेजा गया है। सभी को तत्काल जिले में योगदान देने को भी कहा गया है।