फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के चतरा जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पशुपालन विभाग में कार्यरत कुशल चिकित्सक योगेंद्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। उनका शव तपेज क्षेत्र के तुड़ाग गांव के समीप बरामद किया गया।

 

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र यादव शुक्रवार देर रात तक घर नहीं लौटे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

इसी बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तुड़ाग गांव के पास एक अज्ञात शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान योगेंद्र यादव के रूप में की।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version