WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Police Sad News : सिंघम के नाम से मशहूर इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी के बाद छुट्टी में आये थे जमशेदपुर, पुलिस महकमे में शोक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोविड संक्रमण के कठिन दौर में अपनी ईमानदारी और सेवाभाव से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। वह यहां कदमा स्थित रामनगर में रहते थे। उनकी पत्नी सोनल सिन्हा ने बताया कि बीती रात उनकी पीठ में दर्द की शिकायत थी। दवा खाकर रात में सो गये। सुबह नित्यकर्म करने के बाद नाश्ता किया और फिर अपने कमरे में सोने चले गये। उनकी पत्नी सुबह करीब 9:00 बजे जगाने गयी, तो देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़े थे। तब पड़ोसियों की मदद से टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को यहां पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

कोविड महामारी के दौरान
इंस्पेक्टर सिन्हा की सेवाएं

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को रांची में लोग ‘रांची का सिंघम’ के नाम से जानते थे। उनकी पहचान उनकी मूंछों के साथ-साथ उनके साहसिक कार्यों के लिए भी थी। कोविड-19 के संक्रमण के दौरान जब पूरा देश लॉकडाउन में था, तब राजेश सिन्हा रांची के डेली मार्केट थाना के प्रभारी थे। लॉकडाउन के दौरान, राजेश सिन्हा ने जरूरतमंदों की मदद की थी, विशेषकर उन लोगों की जिन्हें खाना और दवाइयों की सख्त जरूरत थी।

उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा

राजेश सिन्हा की पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने डेली मार्केट, सुखदेव नगर और सदर पश्चिम थाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर, राजेश सिन्हा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। उनके पास अभी नौकरी के चार साल बाकी थे। हाल ही में उनका तबादला रांची से धनबाद हुआ था, जहां वह साइबर क्राइम ब्रांच में काम कर रहे थे।

छुट्टी पर आये थे जमशेदपुर

हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के दौरान राजेश सिन्हा धनबाद में ड्यूटी पर थे। मतगणना के बाद वह छुट्टी पर जमशेदपुर गए थे। वहीं, मंगलवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

राजेश सिन्हा के निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अक्षय राम ने कहा कि चुनाव के दौरान वह राजेश सिन्हा के साथ ड्यूटी पर थे और आज उनके निधन की खबर मिली। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा पुलिस महकमा और 1994 बैच के सभी पुलिस अफसर उनके परिवार के साथ हैं और इस कठिन समय में उनके परिवार को पूरा समर्थन मिलेगा। राजेश सिन्हा की सेवा, समर्पण और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन पुलिस विभाग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर