WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Sikh News : सिख केवल गुरु ग्रंथ साहब को ही अपना गुरु माने : जत्थेदार रघुवीर सिंह, हजारीबाग में सिखों का महाजुटान, Cgpc ने लौहनगरी आने का जत्थेदार को दिया निमंत्रण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हजारीबाग गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन कमेटी के प्रधान अवतार सिंह की देखरेख में किया गया, जिसमें झारखंड बंगाल एवं आसपास के कई क्षेत्रों की गुरुद्वारा कमेटियों ने भाग लिया. इस विशेष मौके पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहब भाई रघुवीर सिंह एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेंद्र सिंह मेहता, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, गोमो प्रधान देवेंद्र सिंह काल ,निरसा से मनजीत सिंह, बंगाल से मनजीत सिंह जीते, गुरमीत सिंह, बेरमो सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष ज्ञानी कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला,  सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, दविंदर सिंह काले, मंजीत सिंह, ज्ञान सिंह, नरेंद्र सिंह एवं कई अन्य को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हजारीबाग ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला आदि ने सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह को किरपान एवं शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

इस मौके पर जत्थेदार रघुवीर सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु ग्रंथ साहब को ही अपना गुरु मानने का आह्वान किया. उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के प्रति आभार प्रकट किया. पटना साहब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने जत्थेदार साहब को झारखंड की सभी गुरुद्वारा कमेटियों के बारे एवं झारखंड में सिखों की आबादी से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से दी. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जत्थेदार रघुवीर सिंह एवं महासचिव राजेंद्र सिंह मेहता को टाटानगर आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. कार्यक्रम का संचालन बंटी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान अवतार सिंह ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर