Jugsalai Election : डॉली मलिक ने मतदाताओं का जताया आभार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मतदान की समाप्ति के बाद मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में मतदाताओं का उन्हें सहयोग एवं समर्थन मिला जिसका वह हमेशा ऋणी रहेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मतदाताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। पूर्व की भांति जन सेवा कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।डॉली मल्लिक ने अपने कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से साधुवाद दिया, जिन्होंने दिन रात परिश्रम कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें