फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की संभावित चेयरमैन बलबीर कौर 4 फरवरी को दिन के 11 बजे नामांकन भरने के लिए अपने सहयोगियों के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में जाएगी.
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रत्याशी के पति सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है.
शैलेन्द्र सिंह ने अपील की है कि पिछले 40 सालों से जनता के बीच है. खासकर जुगसलाई के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह मिलता आया है. इलाके के विकास के लिए वे बलबीर कौर को समर्थन देना सुनिश्चित करें.


