Breaking News
Jamshedpur Beldih Golf : रुपेश कटारिया ने जीती परवेज मेहता गोल्फ चैंपियनशिप-2026 Jamshedpur : एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास, बेटे की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रही थी महिला Jamshedpur : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस नेता महेंद्र पांडेय ने जताया शोक Giridih : ਰਾਜਕੀ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ ਝਾਰਖੰਡ – ਮੰਤਰੀ ਸੁਦਿਵਿਆ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, ਅੱਜ ਉਸਰੀ ਨਦੀ ਘਾਟ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ Canada : ਵੈਨਕੂਵਰ ‘ਚ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣਾਉਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵਿਰੁੱਧ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਦਾ ਭਾਰੀ ਰੋਸ Minister in Hemant Soren’s government passes away : राजकीय शोक में डूबा झारखंड – मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, आज उसरी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ‘युगांतर प्रकृति’ की प्रतियोगिता को लेकर शिक्षकों-विद्यार्थियों का जोश हाई, निबंध जमा कराने की अंतिम तिथि 30 मई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारत के पूर्वी राज्यों की पर्यावरण की एकमात्र मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति, जिसका प्रकाशन नेचर फाउंडेशन करती है, के तत्वावधान में 4 जून को पर्यावरण जागरुकता हेतु आयोजित चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं. राजेंद्र विद्यालय और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह है. गौरतलब है कि युगांतर प्रकृति के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय हैं.

इस कार्यक्रम के आयोजन समिति से जुड़े एसपी सिंह, मंजू सिंह, नीरु सिंह, पवन सिंह और किरण कुमारी ने यहां जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम (बिहार एसोसिएशन) में मुख्य कार्यक्रम होगा. उसके पहले विद्यालय परिसर के चार कमरों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा और भाषण प्रतियोगिता के लिए वाक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो इनमें सफल होंगे, उन्हें मंच पर परफार्म करने का मौका दिया जाएगा. चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम और दूसरे तल के ओपेन हॉल में होगी. कार्यक्रम का आरंभ अपराह्न 3 बजे और संध्या 6 बजे संपन्न होगा. क्विज प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे अपराह्न दो बजे तक राजेंद्र विद्यालय पहुंच जाएंगे. वहां उनके लिए स्नैक्स, पानी और सॉफ्टड्रिंक की व्यवस्था रहेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विज्ञप्ति के अनुसार, सभी प्रतियोगिताओं के लिए इंट्री की अंतिम तारीख 20 मई थी. अब इसके बाद किसी को इंट्री नहीं मिलेगी। हां, जिन बच्चों/बच्चियों ने निबंध में हिस्सा लिया है, वो अपना निबंध स्कूल के माध्यम से 30 मई तक जमा करवा सकते हैं. अगर स्कूल बंद हों तो अभिभावक सीधे विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में निबंध जमा करवा सकते हैं. 30 मई के बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर