जिला ब्यूरो चीफ बब्लू खान/महुआडांड़ शहजाद आलम

जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में महुआडांड़ की प्रखंड स्तरीय फुटबॉल विजेता संत जोसेफ विद्यालय की टीम भाग नही ले सकी। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का ने बताया कि शिक्षा विभाग के कर्मी द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु लातेहार जाने के लिए सूचित किया गया था परंतु विभाग द्वारा किसी तरह का व्यवस्था नहीं दिया गया जिसके कारण टीम भाग नही ले सकी, इससे पूर्व भी प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट में विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं दी गई थी चूंकि स्थानीय टीम ही भाग ले रहे थे इसलिए यह टूर्नामेंट संपन्न हो पाया। लेकिन जिला मुख्यालय में आने जाने के अलावा अन्य खर्च भी है जिसकी व्यवस्था नहीं होने के कारण हमारी प्रखंड स्तरीय विजेता टीम भाग नही ले सकी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version