Jamshedpur : टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के चेयरमैन बलबीर सिंह बबलू की माता मनजीत कौर का दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट में हुआ संपन्न, समाज के कई लोग हुए शामिल, 18 अगस्त को होगी अंतिम अरदास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के चेयरमैन, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह बबलू की माता मनजीत कौर (उम्र 87 वर्ष) का निधन बुधवार को हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. वे अपने पीछे पुत्र तेजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह बबलू एवं पुत्री कमलजीत कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है.

दोपहर 3 बजे उनका अंतिम दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में कर दिया गया. इसके पहले गोलमुरी हिन्दू बस्ती स्थित निवास स्थान से उनकी शव यात्रा टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहब लाई गई. जहां पर समाज के प्रतिनिधियों ने उनको शाल ओड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके शव यात्रा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदेव सिंह राजा, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, स्थानीय प्रधान सतबीर सिंह सत्ते, चेयरमैन सुखदेव सिंह मल्ली, महासचिव जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रामकृष्ण सिंह, रविंद्र सिंह, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, रामगढ़िया सभा के उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू, गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह ओशान, इंद्रपाल सिंह, बलवंत सिंह शेरों, कश्मीर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, छिरे सिंह, दीपक गिल, जसवंत सिंह जस्सू, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, विक्की सिंह सभी गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारीयो एवं सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर, जसबीर कौर, बलविंदर कौर, सतनाम कौर आदि शामिल हुए.

माता मनजीत कौर के पुत्र बलबीर सिंह बबलू ने बताया कि 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहब में अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर