WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : मरांग बुरू बाहा पर्व 2025 के आयोजन स्थल का मंत्री सुदिव्य कुमार और उपायुक्त ने किया दौरा

SHARE:

  • पहली बार मिला राज्य सरकार से बजट सहयोग
  • पारसनाथ के दिशोम मांझीथान में हो रहा ऐतिहासिक मरांग बुरू बाहा पर्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखण्ड स्थित पारसनाथ पहाड़ पर आयोजित मरांग बुरू बाहा पर्व 2025 के दूसरे दिन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार और उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने पूजा स्थल और कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और कार्यक्रम का जायजा लिया. इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य सरकार द्वारा बाहा पर्व को राजकीय महोत्सव घोषित करने के लिए जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के प्रस्ताव पर कार्यवाही की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : सोनारी में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद, पत्थर से चोटिल हुए बड़े भाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरकार की ओर से राज्य स्तर पर इस पर्व को बढ़ावा देने का आश्वासन

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से पहली बार इस पर्व के आयोजन के लिए पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने 12,33,100 रुपये की राजकीय सहायता प्रदान की है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए और इस पर्व की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार आगे भी वित्तीय और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेगी. इसके साथ ही, उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों को स्थानीय परंपराओं और श्रद्धा के साथ आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

इसे भी पढ़ें Giridih : स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला इकाई की बैठक

आदिवासी समाज के पर्व को राजकीय महोत्सव बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी और आगामी वर्षों में इसे और बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि इस पर्व को राज्य स्तर पर पहचान मिल सके. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद एक समग्र समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस पर्व का आयोजन और प्रभावी तरीके से किया जा सके. इस मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पीरटांड़, अंचल अधिकारी पीरटांड़ और मरांग बुरू संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर