Breaking News
Potka : विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत Jadugora : विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर

Jamshedpur/Potka : अमन अखाड़ा द्वारा निकाला गया मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न

SHARE:

गंगाडीह से हल्दीपोखर तक निकला जुलूस, युवाओं ने दिखाए आकर्षक खेल प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गंगाडीह पंचायत अंतर्गत गंगाडीह गांव में रविवार शाम अमन अखाड़ा की ओर से मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया. यह जुलूस गंगाडीह मुस्लिम बस्ती से निकलकर भेलाईडीह होते हुए हल्दीपोखर राजकचहरी चौक तक पहुंचा. रास्ते में युवाओं ने आकर्षक खेल और करतब दिखाते हुए लोगों का मन मोहा. जुलूस के सफल आयोजन में लाइसेंसी जहूर अंसारी, अध्यक्ष राजीव हुसैन, सचिव ईरशाद, कोषाध्यक्ष मो. साहिल सहित अमीर खान, जियाउल अंसारी, अयान, अफरोज अफसर, अली जान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

युवाओं के करतबों ने मोहर्रम जुलूस को बनाया खास

जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी धनंजय पासवान, एसआई मोबिन अंसारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. उनकी सक्रिय मौजूदगी से पूरे जुलूस मार्ग में शांति और व्यवस्था बनी रही. जुलूस के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने सामुदायिक सौहार्द को भी मजबूती दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर