Mumbai : Corona Return : मुंबई में 53 पॉजिटिव केस पाए गए, दो मरीजों की मौत

SHARE:

  • मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. बीते कुछ दिनों में शहर में कोरोना के 53 नए मरीज पाए गए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि इनकी मौत कोरोना के कारण नहीं बल्कि पहले से मौजूद बीमारियों के चलते हुई है. इनमें से एक मरीज मुंह के कैंसर से जूझ रहा था और दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर किडनी समस्या से पीड़ित था. दोनों का इलाज मुंबई के केईएम अस्पताल में चल रहा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिमना लेक में सोमवार को डूबे दो दोस्तों में एक प्रतीक का शव गोताखोरों ने निकाला, परिवार में पसरा मातम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अस्पतालों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं. सेवन हिल्स अस्पताल में 20 मेडिकल ICU बेड, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 20 बेड और 60 सामान्य बेड की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कस्तूरबा अस्पताल में 2 ICU बेड और 10 बेड वाला विशेष वार्ड तैयार किया गया है. BMC ने यह स्पष्ट किया है कि इन सुविधाओं को जरूरत के अनुसार और बढ़ाया जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर निगरानी रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिमना लेक में डूबे चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र नितिन का भी शव गोताखोरों ने निकाला

BMC ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाई

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है. अगर किसी को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है. विभाग ने यह भी बताया कि कोविड-19 के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, नाक बहना, स्वाद या गंध का चला जाना शामिल हैं. नागरिकों को सलाह दी गई है कि किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर नजदीकी अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें