WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : होली विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी बारीगोड़ा का मुन्ना सिंह भेजा गया जेल, बेटे फरार

SHARE:

ग्रामीणों से मारपीट व गाली गलौज करने का था आरोप, लोगों के जुटने पर हथियार छोड़ भाग गए थे आरोपी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में परसुडीह के बारीगोड़ा में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार 4 मार्च को सूचना मिली थी कि बारीगोड़ा मैदान के पास होली खेलने के दौरान मुन्ना सिंह अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक और अन्य ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मुन्ना सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक पर फायरिंग कर दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद पीड़ित उदय कुमार रजक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी मुन्ना सिंह परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा गायत्री नगर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी मारपीट और आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी के साथ अवर निरीक्षक गौतम कुमार वर्मा, अरुण कुमार, हीरालाल तुबिद, ज्ञान भूषण तिग्गा, एएसआई भुवन महतो, हवलदार वासुदेव महतो एवं अन्य शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर