Breaking News
Jamshedpur Sports : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिछी शतरंज की बिसात, अंडर-8 व अंडर-10 के 36 खिलाड़ियों ने दिखाया दम Nikhar Sablok Murder Case : आखिरकार कुख्यात अखिलेश गैंग कब-तक निखार सबलोक जैसे बेगुनाहों की करता रहेगा हत्या ! Jamshedpur Monthly Lok Adalat : 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की रिकवरी व समझौता राशि दर्ज Jamshedpur: कीताडीह नीलकंठ अपार्टमेंट में साई संध्या भजन, देर रात तक भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु Jamshedpur : शिक्षा जगत ने खोया समर्पित मार्गदर्शक, गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन SE RAILWAY : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी – घाटशिला और मनोहरपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: रांची के करोड़पति कारोबारी की साकची के होटल में रहस्यमय मौत, गम्हरिया की युवती के साथ 11 दिनों से था होटल में, पुलिस जांच में जुटी-Video

SHARE:

Jamshedpur.
साकची थाना क्षेत्र के होटल देवदूत में ठहरे रांची के एक करोड़पति कारोबारी की गुरुवार की सुबह 10 बजे रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है. उसके मौत होने की पुष्टी टीएमएच के डॉक्टरों ने तब की, जब उसे टीएमएच ले जाया गया था. उसके साथ एक युवती भी थी. घटना की जानकारी पाकर साकची पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

रांची के लालपुर का रहने वाला था कारोबारी अश्वनी
कारोबारी की पहचान रांची के लालपुर, हजारीबाग रोड देवी मंदिर के बगल के रहने वाले अश्वनी जैसवाल (27) के रूप में हुई है. जबकि युवती सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ा गम्हरिया साइनगर की रहनेवाली है. दोनों 11 दिनों से होटल में ठहरे थे. घटना के समय साथ में युवती भी थी. बातचीत में युवती ने बताया कि उसने अश्वनी से दो माह पूर्व ही शादी की थी. उसकी मौत कैसे हुई है उसे भी पता नहीं है. सुबह के 9.30 बजे जब वह होटल देवदूत के कमरे से निकलकर चिल्लाने लगी थी. तब होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली थी. उसके बाद अश्वनी को टीएमएच ले जाया गया था. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अश्वनी और युवती दोनों साथ में 11 दिनों से होटल में रह रहे थे. होटल के कर्मचारियों को दोनों ने बताया था कि वे पति-पत्नी हैं. गुरुवार को अचानक युवती चिखने-चिल्लाने लगी तब होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली. यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है हार्ट-अटैक आने से कारोबारी की मौत हुई हो.

रात में तबियत बिगड़ने पर युवती ने आदित्यपुर पुलिस को किया था फोन
युवती का कहना है कि अश्वनी की तबियत बुधवार की देर रात ही बिगड़ गयी थी. इस बीच उसने आदित्यपुर थाने में भी फोन किया था, लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहकर रिस्पांस नहीं दिया कि मामला साकची थाने की है. गुरुवार की सुबह 9.30 बजते-बजते कारोबारी की हालत काफी बिगड़ गयी थी. तब युवती चिल्लाने लगी थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बीएमडब्लु कार से पहुंचे थे दोनों

अश्वनी और युवती के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों बीएमडब्लु कार से होटल देवदूत पहुंचे हुये थे. तबियत बिगड़ने पर होटल की ओर से ही आपात घड़ी में एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे एमजीएम अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन युवती के कहने पर अश्वनी को टीएमएच में लेकर गये. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब अश्वनी के परिवार के लोगों के आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई है और युवती कौन है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर