Bokaro : तेनुघाट में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

SHARE:

  • तीन बेंचों द्वारा किया जाएगा मामलों का निष्पादन, सभी पक्षों को आमंत्रण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार 10 मई 2025 को बोकारो जिला के तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा इस लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया है पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला और अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता राकेश कुमार उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बिरनी स्वास्थ्य केंद्र का डॉ. कमलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लोक अदालत के जरिए मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है उन्होंने कहा कि जिन मुवक्किलों को अपने मामलों का समझौता आधारित निष्पादन कराना है, वे 10 मई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं पूर्व में आयोजित लोक अदालतों में सैकड़ों मामलों का सफल निष्पादन हुआ है, और इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि अधिक से अधिक मामले निपटाए जाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर