Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने युवाओं के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश, बोले मोदी सरकार में जॉब गारंटी नहीं

SHARE:

जमशेदपुर।

यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा का आगमन बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को हुआ. वहां इंटक के तमाम नेतागण उपस्थित हुए एवं पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने उपस्थित युवाओं के साथ बैठक की एवं दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिस तरीके से मोदी सरकार श्रम कानून में बदलाव ला रही है. इसका कर्मचारियों एवं उनके परिजनों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. किसी भी तरीके से यह सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता एवं निचले स्तर के कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के उतारू हो चुकी है. आज पूरा देश महंगाई और सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण सीधे तौर पर देख रही है.

यह सरकार श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों की आवाज को दबाने का पूरी तरीके से तैयार है, किंतु इस सरकार को यह जरा भी ज्ञात नहीं यहां आने वाले वर्ष में लोकसभा चुनाव होने हैं और पिछले चुनाव में जिस तरीके से छोटे तबके के लोग ने इस सरकार को मात दिया और यह सरकार सत्ता में आई. आज वही लोग इस सरकार को कोसने का काम कर रहे हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इससे यह साबित हो चुका है यह सरकार अपने मुद्दों पर पूरी तरह से विफल है और आने वाले दिनों में सरकार को उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी हो चुका है, अन्यथा कर्मचारियों का जॉब की गारंटी भी समाप्त हो जाएगी.

पद लेकर घर बैठे पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

संजय गाबा ने कहा की ऐसे कई सारे पदाधिकारी जो पद लेकर घर में बैठे हैं. ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी और नए और मजदूरों के प्रति संघर्षशील नेताओं को मौका दिया जाएगा. आने वाले दिनों में यूथ इंटक जोरदार तरीकों से आम मजदूर की एवं आम जनता की आवाज बनेगी और लोगों के हित के लिए सदैव ही संघर्षशील रहेगी .

बैठक में यूथ इंटक के राष्ट्रीय पदाधिकारी शैलेश पांडे , डॉ परितोष सिंह, शिखा चौधरी, नितेश राज, संजीव रंजन ,पवन तिवारी, अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर