Giridih : श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

SHARE:

  • झारखंड बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में छात्राओं की उत्कृष्ट भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की एनसीसी सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू के नेतृत्व में 21 एनसीसी केडेट ने 22 झारखंड बटालियन द्वारा आयोजित सीएटी – थर्ड संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लिया. यह कैंप 1 से 10 मई तक हजारीबाग के सिलवार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया. कैंप में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें अनुशासन, शारीरिक बल, मानसिक बल, फायर फाइटिंग, हेल्थ एवं हाइजीन, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, 1 हाईवा में पाया गया ओवरलोड बालू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एनसीसी कैंप में छात्राओं ने जीते पुरस्कार, कॉलेज की प्रतिष्ठा में लगा चार चांद

कैंप में छात्राओं ने नेतृत्व कौशल और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया. अंग्रेजी डिबेट में आकृति साव को द्वितीय स्थान और तमन्ना प्रवीण को एक पैर की रेस में द्वितीय स्थान मिला. इसके अलावा, छात्रा कोमल शर्मा ने राइफल शूटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया. अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस सफलता पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल ने छात्राओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें